फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हरिपदी में मिला शव

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
सोरों। हरिपदी में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हरिपदी में विवाहिता का शव मिला। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। शव के शिनाख्त के प्रयास किए। विवाहिता की शिनाख्त बरकुला निवासी सुभाष व उसके परिवारीजनों ने की। शव सुभाष की पत्नी मेनका (28) निवासी बरकुला था। घटना की जानकारी पुलिस ने उसके मायके कुरावली के ग्राम बलीपुर में दी। उसकी मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मेनका का शव देखकर मायके पक्ष के लोगों में कोहराम में मच गया। विवाहिता के बाबा महाराज सिंह ने आरोप लगाया कि मेनका की हत्या कर शव हरिपदी में फेंका गया है। उन्होंने कहा कि ससुरालीजन एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जिसके चलते उसे परेशान किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व ही हुआ था। उन्होंने ससुर दलेर सिंह, पति सुभाष के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें