फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस पर भड़के आटो संचालक, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई पर ऑटो संचालकों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नगर के ईशन नदी के पास जाम लगाने की कोशिश की। करीब दो घंटे तक नगर में ऑटो सेवाएं बाधित रहीं, जिससे लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन



ईशन नदी पुल के पास ऑटो संचालकों का जमावड़ा खत्म करने के लिए एसपी के निर्देश पर पिछले दो दिन से कार्रवाई चल रही है। रविवार से शुरू हुई कार्रवाई सोमवार को भी चालू रही।


दो दिन के अंदर ट्रैफिक पुलिस ने आधा सैकड़ा से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा का चालान काटा। करीब दो दर्जन ऑटो और ई-रिक्शा सीज भी कर दिए गए।


विभाग की इस कार्रवाई से आक्रोशित ऑटो और ई-रिक्शा संचालकों ने सोमवार को दोपहर एक बजे के करीब ईशन नदी पुल के पास एलआईसी के सामने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने एसपी को जानकारी दे दी।
विज्ञापन



इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। ऑटो संचालकों का कहना था कि उनके पास रजिस्ट्रेशन है इसके बाद भी उनके ऑटो सीज किए जा रहे हैं। चालकों ने कहा कि उनके साथ होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस के सिपाही मारपीट भी कर रहे हैं।


आक्रोशित ऑटो संचालकों ने एलआईसी के सामने सड़क पर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया, लेकिन उनकी बात कोई नहीं सुनने आया। पुलिस ने बाद में उन्हें खदेड़ दिया।


पुलिस कप्तान के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। ऑटो संचालकों को पूर्व में ही चेतावनी दी गई थी कि वे ईशन नदी पुल से 100 मीटर के दायरे में अपने ऑटो खड़े न करें। इसके बाद भी उनके द्वारा नियमों की अनदेखी की गई। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है। -अरुण कुमार सिंह टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें