फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर का पैसा लूटने वाले पकड़े गए, 5.70 लाख बरामद

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। ब्रजवासी कोल्ड स्टोर के कर्मचारियों से 12 दिन पहले हुई 6.60 लाख रुपये की लूट का खुलासा जमुनापार पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के कालिंदी कुंज से चार शातिर लुटेरों को पकड़ा है। लुटेरों के सरगना की तलाश जमुनापार पुलिस कर रही है। इनके कब्जे से 5.70 लाख रुपये, दो चोरी की बाइक और हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


चार जून को जमुनापार के राधे कोल्ड स्टोर के पास पल्सर सवार लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर ब्रजवासी कोल्ड स्टोर के कर्मचारियों से 6.60 लाख रुपये लूट लिए थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने स्वाट टीम, जमुनापार पुलिस और सर्विलांस की टीम को खुलासे के लिए लगाया। शुक्रवार को स्वाट टीम और जमुनापार पुलिस के हत्थे चार शातिर लुटेरे चढ़े तो लूट का खुलासा हो गया।

एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा और एसएसआई अनुराग दीक्षित ने बलदेव के गांव अवैरनी निवासी अमित, हाथरस के नगला दुर्जिया निवासी मनोज, बलदेव के गांव कचनऊ निवासी गोला उर्फ गुलाब और कोसीकलां के गांव गिडोह निवासी कन्हैया को पकड़ा है। इनका सरगना राल निवासी नीरज फरार है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने खुलासे पर 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन


लूट के बाद शिमला में की मस्ती
मथुरा। 6.60 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कोई शिमला चला तो किसी ने बालाजी का रुख कर लिया। पुलिस की मानें तो इन यात्राओं में लुटेरों ने 90 हजार रुपये तक खर्च कर दिए।

बैंक पर रहती थी लुटेरों की निगाहबानी
मथुरा। पकड़ा गया मनोज राया में बैंक पर बड़ी रकम लेकर निकलने वालों पर निगाह रखता था। बैंक से निकलते ही मनोज अपने साथियों को फोन से टारगेट बताता था। उसके बाद कुछ ही दूर पर खड़े लुटेरे व्यापारी का पीछा करके सुनसान स्थान पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें