फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान के खौफ में गुजरी रात, अलर्ट के कारण अभी डर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। मौसम विभाग की तूफान आने की संभावना जताए जाने के बाद लोग खौफ में रहे। तूफान के डर से स्कूलों की छुट्टी रही। वहीं, देहात क्षेत्रों में दुकानें बंद रही। बाजार में सन्नाटा भी छाया रहा। टीवी चैनलों पर लोग तूफान से संबंधित समाचार सुनते रहे।
विज्ञापन


सोमवार देर रात तक लोग टीवी चैनल को देखते रहे। सोशल मीडिया पर लगातार हरियाणा, राजस्थान में तूफान शुरू होने की खबरें चलने लगी तो लोग और भी डर गए। गर्मी में जो लोग छत पर सोते थे, वो तूफान के डर से कमरों में सोए। मंगलवार को सुबह से लोगों में मन में तूफान आने का डर बैठ गया।

दिन में एक, दो बार धूप कम हुई तो लोग डर से गए। देहात क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। किसान अपने खेतों पर भूूसा और अनाज लाने के लिए काम करते रहे। बाजार में दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी। कुछ व्यापारी बाजार में पहुंचे, उन्होंने भी बाहर तक नहीं लगाई। आसपास के गांवों से लोगों का आवागमन काफी रहा।
विज्ञापन


व्हाट्सअप पर तूफान से संबंधित शेर, शायरी चलने लगे। चुटकुले भी ग्रुपों में खूब शेयर किए। आने वाला तूफान जीएसटी ने रोक लिया है उसके साथ ई-वे बिल नहीं था, ये तूफान मोदी निकला और मौसम विभाग संबित पात्रा। इस तरह के मैसेज चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें