फिरोजाबाद। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र पर तैनात प्रधान सहायक के मोबाइल पर पिछले एक सप्ताह से आ रहे धमकी भरे मैसेज ने उनकी नींद उड़ा दी।
15 लाख की फिरौती नहीं देने पर अपहरण किए जाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया है।
जनपद मैनपुरी थाना कोतवाली के 103 सौतियाना निवासी राजेश कुमार सक्सेना स्थानीय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र फिरोजाबाद कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हीं के मोबाइल पर पिछले शनिवार से धमकी भरे मैसेज एक नंबर से भेजे जा रहे हैं। इसमें 15 लाख रुपये की फिरौती की डिमांड की जा रही है। धमकी दी गई यदि 15 लाख का इंतजाम नहीं किया तो अपहरण कर लिया जाएगा।
झूठे मामले में फंसवा देंगे। प्रधान सहायक ने अधिवक्ता से राय लेने के बाद दो लाख रुपये का इंतजाम होने की बात लिखकर भेजी। उसने मामला 15 से घटाकर पांच लाख कर दिया। थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।