फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट कटै मिटै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलवीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद भर में शनिवार को श्रीराम के भक्त हनुमान का जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना बजरंगबली को चोला और पोशाक चढ़ाकर बल, बुद्धि, विद्या का वरदान मांगा। वहीं, कई जगह सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जबकि जनपद भर में भंडारे भी आयोजित हुए।
विज्ञापन


हनुमान जयंती जनपद भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नगर के शीतला धाम स्थित हनुमान मंदिर, पुरानी मैनपुरी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यहां भक्तों ने सुबह से लेकर देर शाम तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त करहल रोड, कचहरी रोड, आगरा रोड, बाईपास रोड, राधारमन रोड, स्टेशन रोड, देवी रोड, भांवत रोड आदि पर कई जगह विशाल भंडारे आयोजित हुए।

सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर डीएन नगर पर हनुमान जयंती पर रामचरित मानस का पाठ हुआ। यहां आचार्य विमल मिश्रा, अश्वमित्र चौहान, कंबोद चौहान, श्याम सिंह राठौड, विजय भदौरिया, राजेश सिंह, अशोक सिकरवार, किरन, ऊषा आदि लोग मौजूद रहे। हनुमान भक्तों ने हनुमान जी की आराधना कर आरती उतारी। कई स्थानों पर देर रात तक कार्यक्रम जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें