फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनफिट पुलिसकर्मी गश्त क्षेत्र से होंगे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन अब अनफिट पुलिसकर्मियों को क्षेत्र से बाहर करने का मन बना चुका है। थाने चौकियों और गश्त करने वालों में अधिकतर युवा होंगे। उम्रदराज उनके सलाहकार के तौर पर काम करेंगे। पूर्व में पुलिस विभाग में अनफिट हो चुके पुलिसकर्मियों को फील्ड की ड्यूटी से दूर रखे जाने व शारीरिक अक्षमता को दूर किए जाने को लेकर निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन


जिले के कुल 14 थानों में अधिकतर फील्ड ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी युवा हैं। अधिकारियों के मुताबिक फील्ड पर काम करने वाले पुलिसकर्मी चुस्त दुरुस्त होने चाहिए। जो लोग फील्ड काम सही ढंग से नहीं कर पाते य उनकी उम्र काम में आडे़ आ रही है। ऐसे पुलिसकर्मियों के स्थान पर युवा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाता है। युवा होने के साथ ही काम करने की लगन व शारीरिक दक्षता के चलते वह अपराध पर रोक लगाने के साथ ही अपराधियों की धरपकड़ में भी कारगर साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें