फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी जैसा रूप है तेरा सोने जैसे बाल...

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर बुधवार की रात शाम ए गजल कार्यक्रम हुआ। मिथिलेश लखनवी एंड पार्टी लखनऊ के कलाकारों ने बेहतरीन गजलें सुनाकर समा बांधा। पंडाल में मौजूद श्रोता रात भर ताली बजाने को मजबूर हो गए। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर बुधवार की रात हुए शाम ए गजल कार्यक्रम का विधायक सदर राज कुमार उर्फ राजू यादव ने दीप प्रज्ज्वलन करके उद्घाटन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा गजल प्राचीन विधा है। आज भी गजल में जो गंभीरता और संवेदनशीलता है उसे बचाए रखने की जरूरत है। गजल जैसी विधा को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मिथिलेश लखनवी ने चांदी जैसा रूप है तेरा सोने जैसे बाल। मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर, जब नजर से मिलाई मजा आ गया। चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है जैसी गजलें सुनाकर समा बांधा। मिथिलेश ने श्रोताओं की मांग पर भी एक के बाद एक बेहतरीन गजलें सुनाईं। पंडाल में मौजूद श्रोता तालियां बजाने को मजबूर हो गए।

कार्यक्रम में प्रदर्शनी अध्यक्ष डीएम प्रदीप कुमार, सचिव एसडीएम अमित कुमार, सीएमओ डा. अरविंद कुमार गुप्ता, बीएसए विजय प्रताप सिंह, आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार, प्रदर्शनी सदस्य किशन दुबे, संजीत गौड़, प्रशांत मिश्रा, मनोज चतुर्वेदी, शिशु साराभाई, पूर्व सभासद शाहबुद्दीन, बाहवुद्दीन, सत्य नारायण गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में संयोजक समशुद्दीन वारसी ने अतिथियों का स्वागत तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें