फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी विधवाएं

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन में चल रहे सुगंध उत्पादों के निर्माण प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण पूरा कर चुकी विधवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सोमवार को पहले और दूसरे समूह की 60 विधवाओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन


कन्नौज के फ्रेंगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर (एफएफडीसी) के वैज्ञानिक अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सदन में स्थापित सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र में उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण शिविर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पुष्प अपशिष्ट से सुगंध उत्पादों के निर्माण का प्रशिक्षण विधवा और निराश्रित महिलाओं को दिया जा रहा है। इसके तहत 13 से 22 मार्च तक पहले और 15 से 24 मार्च तक दूसरे समूह में महिलाओं ने अगरबत्ती, धूपबत्ती, गुलाल और हवन-सामग्री बनाने का प्रशिक्षण लिया।

सहायक निदेशक एपी सिंह ने बताया कि महिला आश्रय सदनों में निवासरत 300 विधवा और निराश्रित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 30-30 महिलाओं के समूह बनाए गए हैं जो एक-एक करके प्रशिक्षण लेंगे। सदन प्रभारी संतोष मिश्रा ने कहा कि विधवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रशिक्षण एक मील का पत्थर साबित होने के साथ स्वरोजगार उपलब्ध कराने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर अधीक्षक गीता दीक्षित, वरुण अवस्थी, सतेंद्र सिंह नेगी, प्रियंका सिंह, अनिल सिंह, अमित मिश्रा, अनुपमा मुखर्जी, उमादेवी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें