फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की सुस्त रफ्तार, लटक गए आवास

विज्ञापन
PM House
विज्ञापन
एटा। सरकारी मशीनरी की लापरवाही से आवास निर्माण लटक गया है। जिले के 211 परिवारों को आवास निर्माण के लिए दूसरी किस्त दी ही नहीं गई, जबकि सचिवों की लापरवाही के चलते 3888 आवास ही पूरे हो सके हैं। ऐेसे में आवास योजना को पलीता लगता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5494 आवास स्वीकृत किए गए थे। इसके सापेक्ष जिले में 5482 परिवारों के खातों का सत्यापन हुआ और 5479 आवासों को पहली किस्त दी गई। इसके बाद महज 5268 परिवारों को दूसरी और 4312 परिवारों को तीसरी किस्त दी गई। पहली किस्त पाने के बाद 211 परिवारों का आवास निर्माण सचिवों की लापरवाही के चलते अटक गया। ऐसे में तमाम परिवार आज भी छत से वंचित हैं। हालांकि ग्राम्य विकास विभाग ने लापरवाह 15 सचिवों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है, लेकिन अब तक सचिव सुधरे नहीं हैं। विभाग को आवास निर्माण का काम 22 मार्च तक पूरा करना था, लेकिन तब तक केवल लक्ष्य के सापेक्ष 70.77 फीसद काम ही हो सका। ऐसे में आवास निर्माण की किस्त नहीं मिलने से लाभार्थियों की दिक्कत बढ़ रही है।
-----------
तीन किस्त में मिलता है अनुदान
लाभार्थियों को योजना के तहत तीन किस्तों में अनुदान दिया जाता है। इसके तहत पहली किस्त में नींव भरवाने पर 40 हजार, दूसरी किस्त में छत डालने पर 70 हजार और अंतिम किस्त मेें 10 हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इनका कहना है
आवास निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। लापरवाह सचिवों को नोटिस दिए गए हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजी से काम हो रहा है।
अजय पांडेय, पीडी, डीआरडीए
---------
कहते हैं आंकड़े
5494 आवास हुए थे स्वीकृत
5482 लाभार्थियों के खाते सत्यापित
5479 परिवारों को मिली पहली किस्त
5268 परिवारों को मिली दूसरी किस्त
4312 परिवारों को मिली तीसरी किस्त
3888 आवासों का पूरा हुआ निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें