फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप स्वामी की कार से 3.60 लाख उड़ाए

विज्ञापन
Petrol Pump
विज्ञापन
शिकोहाबाद । पेट्रोल पंप स्वामी की कार से बुधवार को टटलू गिरोह के सदस्य चकमा देकर तीन लाख 60 हजार रुपयों से भरे दो थैले लेकर भाग गए। कार से रुपये चोरी की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पेट्रोल पंप स्वामी के चालक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव झपारा निवासी वीरेंद्र सिंह यादव का कुसियारी के पास बालाजी फिलिंग स्टेशन के नाम से पैट्रोल पंप है। बुधवार को वीरेंद्र अपनी इनोवा कार में सवार होकर तीन लाख 60 हजार रुपये लेकर शिकोहाबाद बीओआई में जमा करने जा रहे थे। एफसीआई गोदाम के पास दो युवकों ने आकर कहा आपकी गाड़ी पंक्चर हो गई है। इस पर वो पंक्चर जुड़वाने मैनपुरी चौराहा पर पहुंचे।

चालक मोहन उर्फ दीपक कार से नीचे और वीरेंद्र गाड़ी में बैठे थे। तभी दो युवक आए और बोले कार से डीजल टपक रहा है। इतना सुनते ही चालक और वीरेंद्र कार में गिरता डीजल देखने लगे। इसी दौरान युवकों ने कार में रखा रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। जब वीरेंद्र सिंह ने कार खोली तो रुपयों से भरा थैला गायब देख उनके होश उड़ गए। चारों तरफ युवकों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें