फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा के आठ शिक्षकों को दिल्ली में किया गया सम्मानित

विज्ञापन
New Delhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। जिले के शिक्षकों ने अपनी बेहतर कार्यप्रणाली और काबिलियत का लोहा राजधानी दिल्ली में मनवा लिया। जिले के आठ शिक्षकों को परिषदीय विद्यालयों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एक शिक्षिका को गोल्ड स्मार्ट एजुकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली के रफी मार्ग स्थित भारतीय संविधान क्लब स्कॉच स्मार्ट स्कूल अवार्ड सेरेमनी में जिले के आठ शिक्षकों जिला समन्यवक संजय मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय नगला पुरविया के शिक्षक मयंक तिवारी, प्राथमिक विद्यालय कवार से अजनेश कश्यप, प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर की शिक्षिका चंचल जैन, प्राथमिक विद्यालय दहेलिया के शिक्षक बिंबसार बौद्ध, प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर के शिक्षक धीरजपाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय जलेसर की शिक्षिका प्रीति गौड़, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव के शिक्षक मुकेश यादव को राष्ट्रीय एजुकेशनल आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर की शिक्षिका चंचल जैन को गोल्ड स्मार्ट एजुकेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।


इन आठ शिक्षकों ने जिले में बेहतर शिक्षा गुणवत्ता के लिए विशेष प्रयास किए हैं। प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना करते हुए राष्ट्रीय संस्थान ने इन शिक्षकों को सम्मानित किया है। पूरे कार्यक्रम में एटा के शिक्षकों की धूम रही। इस पर विभाग के अधिकारियों श्याम किशोर तिवारी, संतोष प्रताप सिंह, नीरजा चतुर्वेदी, भारती शाक्या, वंदना सैनी ने खुशी जताई और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें