फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
गोलीबारी
विज्ञापन
एटा। शाहपुर मिलावली निवासी युवक को गांव के कुछ लोगों ने गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। पुलिस घटना की तहरीर न दिए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र के गांव शाहपुर मिलावली निवासी सरजू (21) पुत्र महेश चंद्र शुक्रवार देर शाम घर पर था। तभी गांव के चार लोगों ने उसे घेर लिया और युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसके पेट में गोली मार दी। इससे घायल होकर युवक जमीन पर गिर गया।

वारदात करने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं थाना प्रभारी बागवाला ने बताया कि घटना संदिग्ध है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे प्रेम संबंध का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें