फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान रुचि लें तो आदर्श बनेंगी ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
प्रधान रुचि लें तो आदर्श बनेंगी ग्राम पंचायतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। एटा महोत्सव के पांडाल में शनिवार को ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत पुनर्बोधात्मक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और तमाम कार्मिकाें को जानकारियां प्रदान की गईं। डीएम अमित किशोर ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि आदर्श ग्राम पंचायत की स्थापना के लिए प्रधानों को रुचि लेनी चाहिए। ग्राम पंचायत स्तर पर पांच लोगों का टास्क फोर्स आगामी 28 फरवरी तक गठित किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छूटे पात्र लाभार्थियों को सूची में सम्मिलित किया जाए। जीपीडीपी का उद्देश्य आदर्श ग्राम पंचायतों का निर्माण करना है।

ग्राम पंचायत में होने वाली गतिविधियों में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए। कोई भी कच्ची गली पक्की होने से न छूट पाये। इस दौरान ललित शर्मा ने जीपीडीपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


सीडीओ उग्रसेन पांडेय, सीएमओ डा. अजय अग्रवाल, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाहा, पीडीडीआरडीए अजय कुमार पांडेय, डीएसओ उमेश मिश्र, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान तमाम ग्राम प्रधान और सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें