फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नेता जी की इजाजत के कुछ नहीं करूंगा : शिवपाल

विज्ञापन
शिवपाल यादव - फोटो : SELF
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी में हो रही उपेक्षा से पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव बेहद आहत नजर आए। बातों ही बातों में उनका दर्द झलक पड़ा। पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं इंतजार कर रहा हूं, नेता जी से इजाजत लेनी है, बिना नेता जी की इजाजत के कुछ नहीं करूंगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं सिर्फ सपा का विधायक हूं। पार्टी की बैठकों में मुझे बुलाया नहीं जाता है। मुख्यमंत्री आवास पर आलू फेंके जाने पर उन्होंने कहा कि इस बार आलू किसान बर्बाद हो गया है।

शीतगृह मालिकों को भी नुकसान हुआ है। इसके लिए प्रदेश सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। सपा सरकार में कभी भी आलू की बर्बादी नहीं हुई। हमारी सरकार में आलू को एक्सपोर्ट किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर आलू फेंककर किसानों ने सिर्फ इंगित किया है कि हम बर्बाद हो गए हैं। सरकार की ओर से किसानों पर की जा रही कार्रवाई गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें