फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी के शिकार हुए परिवार से अलग हुई किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। मध्य प्रदेश से गोवर्धन काम करने आया परिवार जहरखुरानों का शिकार बन गया। इसके चलते परिवार के साथ घर वापस लौट रही किशोरी भटक कर थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गदलपुरा पहुंच गई। दो दिन से युवती गांव के एक व्यक्ति के घर रह रही है। पुलिस को किशोरी की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


ग्वालियर क्षेत्र के टीकमगढ़ निवासी मंगल सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह अपने परिवार सहित कुछ दिनों पहले गोवर्धन काम करने आया था। यहां से दो दिन पूर्व घर लौटने के लिए बाह जा रहा था। रास्ते में वह और उसका परिवार जहरखुरानी का शिकार हो गया।

इसके बाद उसकी 16 वर्षीय पुत्री काजल किसी तरह अपने परिवार से अलग हो गई। उसने अपने परिवार के सदस्यों को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। जिस पर वह किसी तरह एक टेंपो में बैठ कर थाना नगला सिंघी के गांव गदलपुरा पहुंच गई। जहां किशोरी को भटकते देख ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें