फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन: सौरभ अध्यक्ष, जीतू निर्वाचित हुए सचिव

विज्ञापन
बार एसोस‌िएशन के नए चुने गए अध्यक्ष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में हुए मतदान में सौरभ यादव अध्यक्ष तथा विश्व विमोहन राजपूत जीतू सचिव चुने गए हैं। उपाध्यक्ष के पदों की मतगणना 21 दिसंबर को एसोसिएशन के सभाकक्ष में दोपहर 1.30 बजे से की जाएगी। एसोसिएशन के सहासचिव, आडीटर के अलावा कार्यकारिणी के 14 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन



मैनपुरी बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में बुधवार को सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। एसोसिएशन के 520 सदस्यों में से 493 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व डीजीसी चतुर सिंह, चरनसिंह यादव, राजाराम भारती की देखरेख में शुरू हुई। सायं 3.30 बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।

सबसे पहले सचिव पद के लिए मतों की गणना की गई। सचिव पद के लिए विश्व विमोहन राजपूत जीतू ने 280 मत हासिल करके जीत दर्ज की। ब्रजेंद्र सिंह यादव को 202 मत मिले।
विज्ञापन


सचिव पद पर 11 मत निरस्त कर दिए गए। अध्यक्ष पद के लिए सौरभ यादव ने 255 मत पाकर जीत हासिल की। राजपाल सिंह चौहान को 121, प्रभात कुमार यादव को 115 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए दो मत निरस्त किए गए।

जीतने के बाद अध्यक्ष तथा सचिव को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सहसचिव पद पर विकास यादव, आडीटर पद पर भूपेंद्र सिंह के अलावा सदस्य कार्यकारिणी के लिए पंकज मिश्र, सुनील कुमार, विकास सैनी, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, कुलदीप कुमार, रोहितास कुमार, आलोक चौहान, अनुज कुमार, अवधेश कुमार सिंह, कौशलेंद्र सिंह, श्रीओम, महेंद्र प्रताप सिंह, शिवम कटियार निर्विरोध चुने गए हैं।


बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मतदान के दिन दीवानी को छावनी बना दिया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस, पीएसी के जवानों सहित महिला पुलिस मतदान शुरू होने से मतगणना समाप्त होने तक दीवानी परिसर में ही जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें