फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: अब सॉफ्टवेयर से घोषित होगा विजेता प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। निकाय चुनाव में पहली वार विजेता की घोषणा चुनाव आयोग के साफ्टवेयर से होगी। आयोग ने मतगणना के लिए ईआरओ साफ्टवेयर तैयार किया है। इस साफ्टवेयर पर निकायवार और वार्ड वार डाटाबेस फीड किया जाएगा। वहीं प्रत्याशियों के प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में मतदान के साथ ही मतगणना की प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता से कराने के लिए आयोग ने पूरा ध्यान रखा है। निकाय चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है जब मतगणना की प्रक्रिया ऑनलाइन करने के लिए निर्वाचन आयोग से इआरओ साफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है।

जिस निकाय या वार्ड की मतगणना का कार्य पूरा होगा तुरंत ही आरओ को साफ्टवेयर पर उसका पूरा डाटाबेस फीड करना होगा। इस साफ्टवेयर पर हर प्रत्याशी को निकाय चुनाव में मिले वैध मत उसके नाम के सामने अंकित करने होंगे। ऐसा करने के साथ ही साफ्टवेयर तुरंत विजेता प्रत्याशी का नाम घोषित कर देगा।
विज्ञापन


इसके बाद आरओ प्रत्याशी का ऑनलाइन प्रमाण पत्र तैयार कराएगा। प्रमाण पत्र तैयार हो जाने के बाद उसका प्रिंट निकाला जाएगा। प्रमाण पत्र पर आरओ को अपने हस्ताक्षर करने होंगे। प्रमाणपत्र की द्वितीय प्रति तैयार करने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी।

तहसीलदार एनराम ने बताया कि कंप्यूटर की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। आयोग से जो साफ्टवेयर उपलब्ध कराया है उससे प्रत्याशी विजेता घोषित होगा। प्रमाण पत्र ऑनलाइन तैयार कराकर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें