एटा। पिछली साल की गई नोटबंदी के दौरान शहर की जीटी रोड़ स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से कानपुर भेजे गए 200 करोड़ रुपये की नकदी में कुछ नोट नकली मिलने से हड़कंप मच गया। इस मामले में आरबीआई के निर्देशन पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को पांच सौ और एक हजार के नोटों पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद लोगों ने पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बैंकों में जमा किए थे। नोटबंदी के दौरान शहर के जीटी रोड़ स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से 200 करोड़ के पुराने नोट नोट कानपुर भेजे गए थे।
बैंक के प्रबंधक रमेश चंद्रा ने बताया कि नोटबंदी के दौरान जो रुपये कानपुर भेजे गए थे। गिनती के दौरान उनमें पांच नोट 500 और तीन नोट 1000 के नकली पाए गए। प्रबंधकदाता अनुभाग निर्गम विभाग कानपुर की तरफ से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।