फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में डीसेंट पब्लिक स्कूल स्वामी नगर के छात्र छात्राओं ने 29 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव मतदान के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


रैली का शुभारंभ तहसीलदार दीपक कुमार एवं अशोक यादव डेरी वालों ने संयुक्त रुप से किया। रैली स्वामी नगर से शुरु होकर रेलवे स्टेशन, नारायण होटल, तहसील तिराहा, पक्का तालाब, स्टेट बैंक होते हुए पथवारी मंदिर पहुंची।

रैली में छात्र- छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चलते रहे आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे, आओ महान कार्य करें ,सौ प्रतिशत मतदान करें, 29 नंबर को वोट डालना है, सौ प्रतिशत मतदान कराना है जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। तहसील परिसर में तहसीलदार ने रैली को संबोधित किया। शिवा पर्यावरण कृषि एवं महिला उत्थान सेवा समिति एवं डीसेंट पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग देकर एक सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें