फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे गुरुदत

विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव
विज्ञापन
सिरसागंज। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर गुरुदत्त सिंह पार्टी से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतर आए। समर्थकों की भीड़ के साथ जुलूस लेकर वे नामांकन करने पहुंचे। वहीं कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज पदमचंद्र जैन ने अपना नामांकन निर्दलिय प्रत्याशी के रूप में किया।
विज्ञापन


नामांकन के बाद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए डा. गुरूदत्त सिंह ने कहा कि भाजपा ने जनसेवा को महत्व नहीं दिया, लेकिन नगर की जनता ने हमें अपना प्रत्याशी बना दिया है। उन्हाेंने कहा कि मैने जनसेवा को सर्वोपरि मानते हुए चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। अब निर्णय जनता के हाथ में है। डा. गुरूदत्त के नामांकन में भाजपा के कई कार्यकर्ता दिखाई दिए।

नामांकन के लिए डा. का काफिला क्षत्रिय नगर होते हुए थाना और अरांव रोड होते हुए तहसील पर पहुंचा, जहां पर्चा जमा करने के बाद डा. गुरूदत्त सिंह ने हजारों समर्थकों के साथ नगर में जनसपंर्क किया। वहीं कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज पदमचंद्र जैन ने निर्दलिय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें