फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के 110, पार्षद-सभासद के 1302 नामांकन

विज्ञापन
वीवीपीएटी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम फिरोजाबाद के मेयर पद के लिए कांग्रेस और आप के साथ चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किए। पार्षद पद के लिए अंतिम दिन 243 नामांकन हुए। मेयर पद के 11 और पार्षद के 787 नामांकन हुए। वार्ड 16 में सबसे कम तीन एवं वार्ड 45 में सर्वाधिक 27 नामांकन हुए हैं। इनकी जांच 11 नवंबर को और वापसी 13 एवं चुनाव चिह्न 14 को जारी होंगे।
विज्ञापन


फिरोजाबाद नगर निगम के मेयर पद के नामांकन दाखिल करने आरओ एडीएम उदय सिंह के समक्ष कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शाहजहां परवीन पत्नी मुर्तजा हुसैन ने भीड़ के साथ नामांकन किया। कांग्रेस के अतुल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, संदीप तिवारी, सतीश चंद्र अग्रवाल नेताजी, राम निवास यादव, नूरुल हुदा लाला राइन, एसएम सुबूर अली सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। आप प्रत्याशी सुनीता शर्मा (झा) ने जिलाध्यक्ष रघुनंदन गुप्ता और अन्य समर्थकों के साथ नामांकन किया।

निर्दलीय सीमा देवी, जनवादी मोर्चा से शशि देवी एवं सुषमा देवी, मेहरबानों ने नामांकन किया। सावित्री गुप्ता, नूतन राठौर, मशरूर फातिमा ने नए सेट दाखिल किए। अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। श्याम सिंह यादव की पत्नी शकुंतला यादव, वार्ड संख्या 42 से याचना शर्मा, सुनील शर्मा, वार्ड 39 से कंचन शिवहरे, 46 से ऊषा गुप्ता, वार्ड तीन से प्रेमलता, वार्ड 32 से लकी गर्ग सहित कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


नगर निगम के वार्ड संख्या एक में आठ, दो में 16, तीन में आठ, चार में दस, वार्ड संख्या पांच में सात, छह में सात, वार्ड सात में आठ, वार्ड आठ में दस, वार्ड संख्या नौ में पांच, वार्ड दस में नौ, वार्ड 11 में सात, वार्ड 12 में 13, वार्ड 14 में 14, वार्ड 15 में 14 और वार्ड 16 में सबसे कम तीन नामांकन हुए।

वार्ड 17 में नौ, 18 में आठ,19 में 18, 20 में 16, 21 में नौ, वार्ड संख्या 22 में 22, वार्ड 23 में 13, 24 में 13, 25 में 15, 26 में छह,27 में 11, 28 में 14, 29 में 13, 30 में दस,31 में नौ, 32 में 18,33 में पांच, 34 में 14, 35 में दस,36 में दस,37 में छह, 38 में 19, 39 में छह, 40 में सात, 41 में चार,42 में 26, 43 में 14, 44 में आठ, 45 में सबसे अधिक 27 नामांकन दाखिल हुए।

वहीं वार्ड संख्या 46 में पांच, 47 में नौ,48 में 11,49 में पांच, 50 में 12, 51 में 12, 52 में नौ, 53 में 12, 54 में 12 व 55 में 13,56 में 11,57 में 13, 58 में नौ,59 में 16, साठ में 11, 61 में पांच, 62 में 17, 63 में 13, 64 में 11, 65 में पांच, 66 में 16, 67 में 16, 68 में सात, 69 में नौ तथा वार्ड संख्या 70 में नौ नामांकन दाखिल हुए।

फिरोजाबाद नगर निगम में मेयर पद के लिए शुक्रवार को कुल 11 नामांकन दाखिल हुए। नूतन राठौर (भाजपा), सावित्री गुप्ता (सपा), पायल राठौर (बसपा), शाहजहां परवीन (कांग्रेस), मशरूर फातिमा (एआईएमआईएम), सुनीता शर्मा (आप), प्रियंका गुप्ता, शशि देवी, सीमा देवी, सुषमा देवी, और मेहरबानों ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें