फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का ताल मंदिर में हुआ पिच्छिका परिवर्तन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समाज के लोगाें ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। चतुर्मास कर रहे मुनि यादवेंद्र सागर महाराज को नई पिच्छिका भेंट की गई। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण महिला मंडल की सदस्यों ने किया। भगवान महावीर के चित्र का अनवारण महेशचंद्र जैन एवं दीप प्रज्वलन पदमचंद्र जैन ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। युवतियों के भजन सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए।

पिच्छिका भेंट करने का सौभाग्य राजेश कुमार जैन एवं धर्मेंद्र जैन को मिला। जिसके बदले में मुनि महाराज ने पुरानी पिच्छिका उपहार स्वरूप भेंट की। मुनि महाराज का पाद प्रक्षालन अमित जैन, संभव जैन ने किया। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य धर्मेंद्र को मिला।
विज्ञापन


संचालन पुष्पेंद्र कुमार शास्त्री ने किया। राकेश जैन, अनिल कुमार जैन, विनोद कुमार जैन, सुभाषचंद्र जैन एडवोकेट, छुट्टनबाबू जैन, सोनू जैन, रजत जैन, श्रीकृष्ण जैन, संदीप जैन, सुविधि जैन, रजनी जैन, प्रियंका जैन, वीनेश जैन, विनोद कुमार जैन, आदर्श जैन, बिट्टू जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें