फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बर्स्ट होने से दिनभर रहा बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली के त्योहार पर बिजली ने उपभोक्ताओं को खूब रुलाया। दिवाली के दिन फाल्ट होने से शहर के कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली गल रही। भैया दूज के दिन केबल बर्स्ट होने से सुबह से देर शाम तक लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


एसएन बिजलीघर के अंतर्गत बोधाश्रम अंबेडकर पार्क के निकट रात तीन बजे 11 केवी की एबीसी केबल बर्स्ट हो गई। सुबह तक बिजली नहीं आने से लोग परेशान हो गए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई।

टीम ने केबल चेक की गई तो 11 केवी की केबल वर्स्ट मिली। दोपहर तक बोधाश्रम, कमला नेहरू व प्रकाश टाकीज से जुड़े विद्युत आपूर्ति बंद रही। दोपहर में ठेकेदार टीम लेकर पहुंचा और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद केबल जोड़ कर शाम छह बजे के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन


नए बाइपास स्थित ककरऊ कोठी बिजलीघर पर शाम पांच बजे के अकरीब फाल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई। जेई अहमद हुसैन ने बताया कि सुबह केबल बर्स्ट होने के बाद बोधाश्रम से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित रही। केबल ठीक कराकर शाम तक विद्युत सप्लाई सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें