मैनपुरी। एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। इससे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हनीफ ने बताया कि लखनऊ में विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट के कारण पूरे प्रदेश में विभाग के कर्मी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। एआरटीओ दफ्तर के कर्मचारी विपिन सिंह ने बताया कि लखनऊ कार्यालय में पुलिस ने बिना जांच के झूठी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इसके बाद भी विभाग के द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जो कि निदंनीय है। जब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। गिरीश बाबू ने कहा कि हम विभाग के कर्मचारी हैं। ऐसे में विभाग का दायित्व बनता है कि लगाए गए आरोपों के बारे में सही जांच कराकर अपनी जिम्मेदारी निभाए।
एआरटीओ कार्यालय में दूसरे दिन भी कोई कार्य न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई लोग दोपहर तक कार्य शुरू होने का इंताजर करते रहे।