फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुअन टोल पर पुलिस की गुंडई, टोल वालों को पीटा

विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। मंगलवार की रात को करीब 12 बजे आगरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित महुअन टोल पर सीओ की गाड़ी रोकने पर बवाल हो गया। पुलिस वालों ने टोल कर्मियों को जमकर पीटा। पुलिस के डर से टोल कर्मी भाग गए। तीन घंटे तक महुअन टोल फ्री रहा। हालांकि पुलिस का कहना है कि टोल वालों ने पुलिस पर हमला किया था, जिसमें सीओ रिफाइनरी नितिन सिंह घायल हो गए हैं। वहीं टोल के भी चार लोग चोटिल हैं।
विज्ञापन


महुअन टोल पर मंगलवार की रात को हुए इस बवाल का हल्ला बुधवार की सुबह होते ही मच गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले को दबाने की लाख कोशिश की लेकिन दब नहीं पाया। इस विवाद के पीछे बताया जाता है कि सीओ रिफाइनरी नितिन सिंह थाना फरह की तरफ से गश्त करके लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी महुअन टोल पर पहुंची तो यहां लेन संख्या-14 खाली थी जबकि बाकी पर वाहनों की कतार लगी थीं। चालक ने भी लेन चौदह पर गाड़ी दौड़ा दी। टोल बूथ पर पहुंचते ही सीओ की गाड़ी के आगे बैरियर गिर गया। बैरियर के गिरते ही सीओ और गाड़ी में मौजूद उनके हमराह बिगड़ गए और टोल पर मौजूद कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। फरह से भी फोर्स बुला ली गई थी। बताया जाता है कि फोर्स ने टोल वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।


डर के मारे सभी टोल को छोड़कर भाग गए। रात को 12 बजे से तीन बजे तक टोल फ्री हो गया। पुलिस का कहना है कि टोल वालों ने हमला किया था। इस हमले में सीओ रिफाइनरी नितिन सिंह घायल हुए हैं। सिपाही विजय कुमार ने टोल मैनेजर अनिल यादव समेत 20-25 अज्ञातों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 353, 336 एवं 7 क्रिमिनल एक्ट में मुकद्दमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी नितिन सिंह का कहना है कि गश्त पर टोल से गाड़ी निकलने पर अचानक बैरियर गिराने से उनके अंगूठे में चोट आई। समझाने पर टोलकर्मी अभद्रता पर उतारू हो गए। किसी भी पुलिस वाले ने टोल कर्मी को नहीं पीटा है।

महुअन टोल मैनेजर अनिल सिंह का कहना है कि पुलिस ने उनके कैशियर एवं टोल कलेक्टर से मारपीट की है। यहां सुनवाई नहीं हुई तो वरिष्ठ अफसरों को पूरा मामला बताया जाएगा। दोनों घायलों की डाक्टरी कराकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें