फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर में हुआ जलभराव

विज्ञापन
rain
विज्ञापन
एटा। रविवार को मौसम बदलने के साथ हुई बारिश ने लोगों की दिक्कत बढ़ाई। करीब आधा घंटे हुई बरसात से जहां जलभराव हुआ। वहीं गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। इस दौरान बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कीचड़ में कई जगहोें पर लोग फिसल गए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह 11 बजे अचानक बारिश शुरू हुई। हल्की बारिश शुरू होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ लगाने लगे। बारिश तेज हुई तो सड़कें पानी से लबालब हो गईं।

रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर खरीदारी करने पहुंचे लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बाजार में उमड़ी भीड़ के बीच जलभराव से निकलने में लोगों को मुश्किल हुई। इस दौरान शहर के घंटाघर, हाथी गेट, सुभाष बाजार, गांधी मार्केट, मेहता पार्क, प्र्रेमनगर, नई बस्ती, पुरानी बस्ती, सिविल लाइंस में जलभराव से परेशानी हुई। वहीं सुभाष बाजार में कीचड़ होने से कई लोग फिसले। इस दौरान व्यापारियों ने पालिका की सफाई व्यवस्था पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें