फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों का रुझान कम

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि : आवासीय संस्थानों
विज्ञापन

में प्रवेश के प्रति रुझान कम
- स्नातक के पाठ्यक्रमाें में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि दो बार बढ़ाई जा चुकी, फिर बढ़ने की संभावना
आगरा (ब्यूरो)। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं कम रुचि दिखा रहे हैं। स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कम आवेदन प्राप्त होने की वजह से दो बार आवेदन की तिथि बढ़ाई जा चुकी है। फिर बढ़ाए जाने की संभावना है।
आवासीय संस्थानाें में स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। फिर इसे बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया। सभी पाठ्यक्रमाें में अभी तक उम्मीद के अनुरूप आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में आवेदन की तिथि में और बढ़ोत्तरी की संभावना है। बीई, बीफार्मा, बीबीए में 60-60 सीटें और बीएससी, बीकॉम, बीए, बीएफए में 30-30 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय संस्थानों में छह माह और एक वर्ष का सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी कराया जाता है। भाषा में फ्रेंच, रशियन, जर्मन का सर्टिफिकेट और डिप्लोमा दोनाें प्रदान किए जाते हैं। इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा दिया जाता है। प्रवेश के समन्वयक डा. संजीव कुमार के मुताबिक आवेदन तिथि बढ़ाए जाने के संबंध में कुलपति से वार्ता की जाएगी। उनके निर्देश के बाद ही तिथि बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें