फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी अपनाने से ही बचेगा मानसरोवर: इंद्रेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार कोे प्रारंभ हो गई। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ओरियंट ताज में आयोजित दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और मंच के संरक्षक इंद्रेश ने किया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में प्रचारक इंद्रेश ने कहा कि चीन हमें आंखें दिखा रहा है। सीमाओं का अतिक्रमण किया जा रहा है। कैलाश, मानसरोवर यात्रा में विघ्न डाले जा रहे हैं। गोमुख को छोड़कर सभी नदियों पर अतिक्रमण कर लिया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि चीन को टक्कर कैसे दी जाए तो इसका एक ही हथियार है, वह स्वदेशी। चीन के सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाएंगे तो चीन आर्थिक रूप से कमजोर होगा। तभी हम कैलाश और मानसरोवर को बचा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से जागरूक होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। युवा शक्ति ही देश को आगे ले जा सकती है। युवा विदेशी वस्तुओं को त्यागें और स्वदेशी को अपनाएं। उन्होेंने कवयित्री डा. रुचि चतुर्वेदी की कविताओं की सीडी का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में कुलदीप अग्निहोत्री, पंकज गोयल, डा. रजनीश त्यागी, भवानी सिंह, सांसद चौधरी बाबूलाल, सांसद रामशंकर कठेरिया, मेयर इंद्रजीत आर्य, प्रभुपाद, पूरन डाबर, अशोक गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें