फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल से तीन गुना हुई गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गेहूं खरीद का शासन का लक्ष्य बढ़ाए जाने के बाद भी पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुनी खरीद हुई। सात खरीद केंद्रों पर जिले में निर्धारित लक्ष्य 91500 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य था। जबकि 11843 किसानों से 42832.443 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। अंतिम समय में मंजूरी मिलने के बाद केवल 15 दिन में ही यूपीएसएस ने 289.700 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन



जिले के छह खरीद केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई थी। एक केंद्र को मई के अंत में गेहूं खरीद की अनुमति दी गई। निर्धारित समय में सात खरीद केंद्रों पर पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक गेहूं की खरीद हुई। 1625 रुपया प्रति क्विंटल की दर से 11843 किसानों से 15 जून तक 42832.443 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। किसानों को गेहूं खरीद का 7003.104 लाख रुपया भुगतान किया गया। 35.525 लाख रुपया किसानों का भुगतान अभी बकाया है। गेहूं बेचने वालेे 99.49 प्रतिशत किसानों का भुगतान हो चुका है।

खरीद की स्थिति मीट्रिक टन में
खरीद केंद्र संख्या वर्ष 2016 वर्ष 2017
खाद्य विभाग 07 1776.400 9348.300
पीसीएफ 46 5745.550 17356.493
पीसीयू 06 0.000 4180.600
यूपीएग्रो 04 515.450 2498.350
कल्याण निगम 02 878.500 4370.150
यूपीएसएस 01 1973.060 289.700
भारतीय खाद्य निगम 02 380.800 4788.850

खाद्य एवं विपणन अधिकारी नंद किशोर का कहना है कि सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले अधिकांश किसानों को भुगतान कर दिया गया है। जिनका भुगतान बकाया है उनमें किसानों के जमा किए गए अभिलेख अधूरे हैं। सभी किसानों से शीघ्र ही सही अभिलेख जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें