फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 16 साल की उम्र में ऐसी हैवानियत...मासूम के मुंह में ठूंसे कागज और नमकीन के पाउच, फिर बेरहमी से किया कत्ल

Tue, 05 Nov 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में आठ वर्षीय मासूम से हत्या के मामले में पुलिस ने जिस 16 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया, उसने आखिर अपना मुंह खोल ही दिया। आरोपी ने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर उसने मासूम की हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा के एक गांव में आठ साल की बालिका की हत्या 16 साल के किशोर ने दुष्कर्म के विरोध पर की थी। आरोपी ने शोर मचाने पर मुंह में कागज, कपड़ा और नमकीन का पाउच ठूंसा। आवाज बंद होने पर गला दबा दिया। प्लास्टिक के बोरे में शव छिपाने के बाद गड्ढे में खोदकर दफनाने की तैयारी कर रहा था। मगर, सफल नहीं हो सका। पुलिस ने सोमवार को घटना का खुलासा किया। आरोपी को मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


दिवाली की शाम को बालिका लापता हुई थी। दूसरे दिन दक्षिणी बाईपास के पास झाड़ियों में शव बोरे में बंद मिला था। पुलिस ने गांव के ही एक किशोर को पकड़ा। उससे पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी बालिका को झाड़ियों में ले गया था। दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध पर मारपीट की और गला दबाकर मार डाला। शव को ठिकाने लगाना चाहता था। इसके लिए गड्ढा खोदा लेकिन दफना नहीं पाया। बाद में बालिका के कपड़े नहर में फेंक आया। चप्पल अपने साथ ले गया। पुलिस ने आरोपी के घर से चप्पल बरामद की हैं। कपड़े नहीं मिल सके हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के भाई के घर आना नहीं था पसंद...विरोध किया तो दोस्तों ने किया कत्ल, काट ले गए सिर
विज्ञापन



 

परिवार वालों से कराया आमना-सामना
पुलिस ने आरोपी किशोर का परिवार वालों से आमना-सामना कराया। उनके सामने आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। घटना की वजह भी बताई। इससे परिजन संतुष्ट हुए। आरोपी गांव का ही होने के कारण दोनों परिवार में तनाव की स्थिति है। पुलिस तैनात की गई है। वहीं लोगों का कहना है कि गांव के ही युवक ऐसा करेंगे तो किस पर भरोसा किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें -   दुस्साहस: घर में घुसकर मां-बेटी को जिंदा जलाने की कोशिश, मिर्च पाउडर डाला...फिर उड़ेला पेट्रोल; ऐसे बची जान
 
विज्ञापन

वाल्मीकि पंचायत ने किया विरोध
वाल्मीकि पंचायत के झिल्लोराम वाल्मीकि ने मलपुरा में दलित बालिका की हत्या के खुलासे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हत्याकांड में कई लोग शामिल रहे होंगे। समाज की पंचायत 6 नवंबर को वाल्मीकि आश्रम, एमजी रोड पर सुबह 11 बजे होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें