फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पथराव के मामले में 16 नामजद, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। थाना क्षेत्र के गांव गडसान में मंगलवार की रात महिला से छेड़छाड़ के आरोप पथराव हो गया था। हमले में एक समाज के पांच लोग घायल हो गए। मामले में 16 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव गडसान में यादव व जाटव समाज के लोग रहते हैं। 14 जुलाई को एक महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर महिला के परिजन आरोपियों के घर पर शिकायत करने गए थे। आरोप है कि तभी दूसरे समाज के लोगों ने शिकायतकर्ताओं पर पथराव कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सैंया पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि 16 नामजद व अन्य आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दो पक्षों के बीच हुई घटना के बाद तनाव के मद्देनजर गांव में एहतियातन पुलिस को तैनात कर दिया गया है। चार आरोपी पकड़ लिए गए हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें