फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती घोटाले का पर्दाफाश, 107 लोगों को दी गई थी फर्जी दस्तावजों से तैनाती, 16 लोग गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 05:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किए गए नौ फर्जी शिक्षक, बीएसए ऑफिस के बाबू, दो कंप्यूटर ऑपरेटर और चार बिचौलियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार चल रहे सात फर्जी शिक्षकों की तलाश में दबिश दी गईं।
विज्ञापन


मथुरा में एसटीएफ ने शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा किया है। बीएसए ऑफिस से ही पूरा खेल चल रहा था। फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और अन्य दस्तावेज तैयार कराकर शिक्षकों को ज्वाइन कराया जा रहा था। 10 से 15 लाख रुपये एक से लिए गए। 

यह गोलमाल 29334 की उस भर्ती में हुआ। जिसमें मथुरा में 265 सहायक अध्यापकों की भर्ती में 107 फर्जी भर्ती कर ली गईं। मंगलवार को पुलिस ने नौ फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

रात में भी खुलता था बीएसए ऑफिस

फर्जी शिक्षकों की तैनाती के लिए बीएसए ऑफिस रात में भी खुला है। बाबू और उसके सहयोगी अफसरों के जाने के बाद फर्जी ज्वाइनिंग लेटर के साथ रिकार्ड में लगने वाले दूसरे दस्तावेज तैयार करते थे। 

फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले में बीएसए ऑफिस के बाबू और दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमाम फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी मिले हैं। नौ फर्जी शिक्षकों को भी पकड़ा गया है। 

पूछताछ में पता चला कि फर्जी शिक्षकों को ज्वाइन कराने के लिए देर शाम तक ऑफिस खुलता था। आमतौर पर बाबू यह कहकर रुक जाता था कि आज काम ज्यादा है। फाइलों को दुरुस्त करना है। 
विज्ञापन

107 फर्जी शिक्षक

बताया जाता है कि देर शाम को ही बीएसए ऑफिस में लोगों का जुटना शुरू हो जाता था। इसी दौरान वह अपने सहयोगियों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर तैनाती आदेश जारी कर देता थे। 

कई लेटर तो ऐसे भी मिले हैं जिस पर माना जा रहा है कि बीएसए के साइन भी जाली हों। इस प्रकार की 107 शिक्षकों की भर्ती जाली मानी जा रही है। यह भर्ती 29334 वाली थी। 

इस भर्ती में मथुरा में 265 सहायक शिक्षकों की भर्ती होनी थी, लेकिन 107 फर्जी शिक्षक रख लिए गए। अब एसटीएफ इन सभी की तलाश में है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जो फरार लोग हैं उनकी गिरफ्तारी को टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें