फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में आपकी मदद के लिए रेलवे ने की ये व्यवस्था, अब बेफिक्र होकर करें लंबी दूरी का सफर

Thu, 21 Jun 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों में अब सबसे वरिष्ठ टिकट निरीक्षक को ट्रेन कैप्टन बनाया जाएगा। ट्रेन में किसी भी तरह की शिकायत का समाधान कराने की जिम्मेदारी कैप्टन की होगी। 
विज्ञापन


रेलवे वरिष्ठ टिकट निरीक्षक को कैप्टन का बैज भी देगा ताकि यात्री उसे पहचान सकें। अमूमन ट्रेनों में सफर के दौरान एसी की कूलिंग बंद होने, पानी खत्म होने जैसी समस्याएं आती हैं। 

रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं और शिकायतों को सुलझाने का जिम्मा अब ट्रेन कैप्टन को देने का फैसला किया है। कैप्टन ट्रेन में चलने वाले सबसे वरिष्ठ टिकट निरीक्षक को बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


राजधानी, दूरंतो, शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में ट्रेन सुपरिटेंडेंट या ट्रेन कैप्टन तैनात होंगे। ट्रेन में चलने वाले कैटरिंग स्टाफ, इलेक्ट्रिक, एसएंडटी, मैकेनिकल स्टाफ की जवाबदेही ट्रेन कैप्टन के प्रति होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

indian railway
यात्री भी अपनी किसी भी तरह की समस्या के लिए ट्रेन कैप्टन से संपर्क कर सकेंगे। इसी तरह अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में जोनल रेलवे के अधिकारी वरिष्ठ टिकट निरीक्षक को ट्रेन कैप्टन बना सकेंगे। 

ड्यूटी खत्म होने पर कैप्टन बैज आगे की यात्रा में ड्यूटी करने वाले वरिष्ठ टिकट निरीक्षक को सौंपेंगे। ट्रेन कैप्टन का मोबाइल नंबर रिजर्वेशन चार्ट पर भी अंकित होगा ताकि कैप्टन किसी तरह की समस्या पर बोर्ड स्टाफ से बात कर सके। 

ट्रेन कैप्टन का नंबर रिजर्वेशन चार्ट से यात्री भी ले सकेंगे। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि आगरा के टिकट चेकिंग स्टाफ को भी जल्द ही ट्रेन कैप्टन के बैज दिए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें