फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्री एजेंसी से खरीदी 15885 टैबलेट द्वारिकाधीश मेडिकल से जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। औषधि विभाग की टीम ने हींग की मंडी, किनारी बाजार फव्वारा स्थित द्वारिकाधीश मेडिकल एजेंसी पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। यहां पर श्री मेडिकल एजेंसी से खरीदी गईं पेट दर्द की एक बैच की 15885 टैबलेट जब्त की हैं। इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये हैं। इसको सीज कर दिया है। जांच के लिए तीन नमूने भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नामी कंपनी ने ब्रांड के नाम से पेट दर्द, एंटी एलर्जिक और हड्डी रोग की नकली दवाओं की बिक्री पर बुधवार को फव्वारा स्थित श्री मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा था। यहां छह तरह की संदिग्ध दवाएं मिलीं। इन दवाओं की बिक्री द्वारिकाधीश मेडिकल एजेंसी और मोहन ट्रेडर्स पर किए जाने की जानकारी मिली।
इस पर बृहस्पतिवार को टीम ने छापा मारा तो यहां ऑक्सालजिन डीपी टैबलेट की एक बैच के 1059 पत्ते मिले। एक पत्ते में 15 टैबलेट हैं। इस तरह से इनकी संख्या 15885 है। एक पत्ते की कीमत 152 रुपये है। इस दवा के साथ पेंटॉप डीसीआर और जीरोडॉल-एसपी का भी नमूना लिया है। पेंटॉप पेट में गैस और जीरोडॉल सूजन होने पर दर्द में उपयोग की जाती है। यहां करीब तीन घंटे तक जांच चली।
विज्ञापन

फव्वारा स्थित मोहन ट्रेडर्स की भी जांच की गई, यहां स्टॉक नहीं मिला। इन दोनों को नोटिस जारी किए जाएंगे। निरीक्षण में तीन जिलों के औषधि निरीक्षक और नामी कंपनी के दो प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

............

आशीष जी की खबर के लिए-
.....................
नशे और नकली दवा के मुख्य मामले
- वर्ष 2025: नामी कंपनी के नाम से पुडुचेरी में नकली दवा मामले में 5 गोदामों में 71 करोड़ रुपये की दवाएं सीज हैं। पांच फर्म के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए हैं। हिमांशु अग्रवाल, संजय बंसल समेत कई आरोपी हैं।
- वर्ष 2023-25 सिकंदरा और बिचपुरी क्षेत्र में नकली-नशीली दवाओं की दो फैक्टरी पकड़ी थीं। ये विजय गोयल की हैं। जेल से रिहा होने के बाद फिर से नकली फैक्टरी चलाते पकड़ा।
- वर्ष 2021: बल्केश्वर के तेज नगर निवासी पंकज गुप्ता को नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी पर पकड़ा। इसका जयपुरिया गैंग था। इस गैंग में महिलाएं भी थीं। पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा।
- वर्ष 2021- सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर आठ निवासी सुधीर राजौरा और उसके भाई प्रदीप राजौरा व मथुरा के सौरभ को गिरफ्तार किया था। ये एक्सपायर दवाओं की री-स्टांपिंग कर उन्हें महंगे दामों में बेचते थे।
विज्ञापन

- वर्ष 2020: कमला नगर निवासी जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा और उसके भाई कपिल अरोड़ा को पंजाब पुलिस गिरफ्तार किया। इसका 11 राज्यों में रैकेट था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें