फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा और अयोध्या में बनेंगे नगर निगम के हाईटेक कार्यालय

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। निगम के हाईटेक कार्यालय निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। हाईटेक निगम कार्यालय यूपी में अयोध्या और मथुरा मेें ही तैयार होगा। इसके लिए पंचम वेतन आयोग से धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

शासन से सहमति मिलने के बाद मथुरा-वृंदावन नगर निगम के अधिकारियाें ने इसका नक्शा एक दिल्ली की कंपनी से तैयार कराया है जिसमें सभी विभागीय कार्यालयों के अलावा नीचे पार्क और पार्किंग के अलावा आय के साधन के लिए कुछ दुकानें भी विकसित की जाएंगी।

दो मंजिल के इस हाईटेक कार्यालय पर भारी भरकम धनराशि व्यय होगी। इसी प्रकार का कार्यालय अयोध्या में भी तैयार किया जाना है। नगर आयुक्त समीर वर्मा ने बताया कि इस प्रकार का हाईटेक कार्यालय प्रदेश में केवल मथुरा और अयोध्या में ही तैयार हो रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


शासन ने मांगे थे जमीन के कागजात
शासन द्वारा हाईटेक कार्यालय निर्माण से पूर्व कृष्णा नगर स्थित जलकल कार्यालय की जमीन के कागजात मांगे थे। शासन का कहना था कि हाईटेक कार्यालय निर्माण के लिए निगम की अपनी जमीन होनी चाहिए। निगम द्वारा जमीन संबंधी कागजात देने के बाद ही उक्त जमीन पर निगम के हाईटेक कार्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें