कासगंज/सोरों। गंगा दशहरा पर्व आज है। ऐसे में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। हालांकि पर्व की पूर्व संध्या पर ही घाटों पर तमाम श्रद्धालु पहुंच गए।
स्नान पर्व की पूर्व संध्या पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुुजरात आदि प्रंातों के श्रद्धालुु विभिन्न साधनों से घाटों पर पहुंचे। तीर्थनगरी सोरों में श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया। श्रद्धालुुओं ने तीर्थनगरी पहुंचते ही हरिपदी में स्नान कर पुण्यार्जन किया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर तीर्थपुरोहितों से धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को जाम की परेशानी से निजात दिलाने के लिए प्रबंध किए गए। मेला ग्राउंड, लहरा घाट, कछला घाट, ब्लाक के पास पार्किंग स्थल बनाए गए। वहीं सुरक्षा के लिए कासगंज गेट, कछला गेट, सहावर गेट, हरिपदी, नवदुर्गा मंदिर, ग्राम देवी मंदिर, लहरा मार्ग आदि स्थानों पर पुलिस फोर्स के साथ ही एक प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई। पूर्व की घटनाओं के मद्देनजर लहरा और हरिपदी घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई है। बदायूं प्रशासन ने कछला गंगाघाट पर कड़े इंतजाम किए हैं। बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।
सावधान: गंगानदी में बढ़ा जलस्तर
कासगंज। लहरा और कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान सावधानी बरतनी होगी। गंगा नदी में पूर्व की अपेक्षा जलस्तर काफी बढ़ गया है। अधिक गहराई में घुसने पर श्रद्धालुओं को खतरा हो सकता है। हालांकि गंगाघाट पर तैनात पुलिस श्रद्धालुओं को आगाह करती रहेेगी।
- रूट डायवर्ट की व्यवस्था की गई है। बाईपास से वाहन निकाले जाएंगे। तीन थानाध्यक्ष सोरों में तैनात किए गए हैं। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
- आईपी सिंह, सीओ सिटी।