फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मथुरा-बरेली मार्ग नहीं, एनएच 530-बी बोलिए

विज्ञापन
डेमो - फोटो : SELF
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-बरेली मार्ग को पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया है। अब इस मार्ग को एनएच 530-बी के नाम से पहचाना जाएगा। जनपद में 30 किलोमीटर से ज्यादा लंबे इस मार्ग के विस्तार का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। फिलहाल सर्वे शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-दो को मथुरा-हाथरस के माध्यम से बरेली से जोड़ने वाला मार्ग अब नेशनल हाईवे कहलाएगा। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने इस मार्ग को एनएच 530-बी नंबर प्रदान किया है। इस प्रक्रिया के साथ ही इस मार्ग को अब तक संभाल रहे लोक निर्माण विभाग ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया है।

मथुरा जनपद में यह प्रक्रिया 30 किलोमीटर से अधिक दायरे के लिए अपनाई गई र्है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने नेशनल हाईवे-दो मथुरा से मुरसान-सोनई के मध्य तक के क्षेत्र में उक्त मार्ग को नेशनल हाईवे प्राधिकरण को हस्तांतरित किया है। इसमें यमुना पर बनाया गया नवीन पुल भी शामिल है, जिसका लोकार्पण पिछले साल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।
विज्ञापन

यह होगा विस्तारीकरण

- हाईवे टू तक होगा मार्ग का विस्तारीकरण
- कई स्थानों पर फ्लाईओवर और बाईपास
- यमुना पर बना पुल भी एनएच को गया
- जिले में 30 किलोमीटर मथुरा-बरेली मार्ग

मथुरा-बरेली मार्ग अब हाईवे प्राधिकरण का हिस्सा बन गया है। इसे पीडब्ल्यूडी ने नेशनल हाईवे को हस्तांतरित कर दिया है। अब इसके सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। - सूरज कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें