फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर उतरे व्यापारी

विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर उतरे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर पर गुरुवार को व्यापारियों के बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार को व्यापारी सड़क पर उतर आए। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। साथ ही एफआईआर में पीड़ित व्यापारी पर लगाई गई धाराओं को हटाने की मांग की। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद व्यापारियों ने शाम को दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में गुरुवार को घंटाघर पर मिष्ठान्न विक्रेता और दबंग प्रधान प्रतिनिधि के बीच विवाद हो गया था। प्रधान प्रतिनिधि की ओर से हुए हमले में मिष्ठान्न विक्रेता पंकज वार्ष्णेय का सिर फट गया और उनको आगरा रेफर किया गया। पूरे दिन शहर के व्यापारियों और वैश्य समाज में गुस्सा दिखा। मगर शाम को प्रधान प्रतिनिधि की ओर से मिष्ठान्न विक्रेता के खिलाफ एफआईआर करा दी गई। इसे लेकर वैश्य वर्ग भड़क गया। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को व्यापारियों और वैश्य समाज के लोगों ने प्रतिष्ठान्न बंद रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने के आरोप लगाए। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नंदलाल सिंह और सीओ सिटी देव आनंद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों से बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, मगर व्यापारी इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। आनन फानन में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, तब जाकर आक्रोश कम हो सका। व्यापारियों और वैश्य समाज के लोगों को पुलिस ने 24 घंटे में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। मामले में तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए घंटाघर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
देर रात में एसएसपी से मुलाकात
घटना को लेकर गुस्साए वैश्य और व्यापारी वर्ग ने कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार देर रात 11 बजे एसएसपी आवास पर डेरा डाल दिया था। इस दौरान सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, भाजपा नेता पंकज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजेश गुप्ता, साजन देव वार्ष्णेय समेत तमाम वैश्य नेताओं ने एसएसपी ने दूसरी तरफ से की गई एफआईआर में धाराओं को हटवाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें