फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अंतर्राज्यीय लुटेरे पकड़े, नकदी और हथियार बरामद

विज्ञापन
डेमो - फोटो : SELF
विज्ञापन
मथुरा। लूट और हत्या करने वाले अंतर्राज्यीय चार लुटेरे छाता पुलिस ने पकड़े हैं। ये लुटेरे बरेली, जयपुर और आगरा में लूट और हत्या की कई वारदातें की हैं। पकड़े गए लुटेरे कोई बड़ी वारदात की फिराक में थे। इनके पास से 25 हजार रुपये की नकदी और हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


छाता पुलिस को सूचना मिली कि शुगर मिल गेट के पास लुटेरे खड़े हैं। यह कोई वारदात की फिराक में है। छाता पुलिस ने देर न करते हुए चारों लुटेरों को दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ की तो हकीकत से पर्दा हटा।


एसपी क्राइम अशोक मीणा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने लोकेंद्र चौहान निवासी निधौलीकलां (एटा), राघवेंद्र निवासी नगला गुलाब (मैनपुरी), राहुल निवासी बेराजरारा (सुरीर) और संदीप निवासी बिसी (हाथरस) पकड़ा है। इन लुटेरों ने बरेली, जयपुर और आगरा में वारदातों को अंजाम दिया है। इनके पास लूटे गए 25 हजार रुपये और हथियार बरामद किए गए हैं। छाता पुलिस की कार्रवाई पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने संतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें