फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में नहाने गए चार युवक डूबे, गोताखोरों ने तीन को बचाया, एक लापता

Fri, 07 Jun 2019 12:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
यमुना किनारे जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में गुरुवार शाम पांटून पुल के निकट यमुना में नहाते समय चार युवक गहरे पानी में डूब गए। युवकों को डूबता देख आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे गोताखोर ने काफी मशक्कत के बाद तीन युवकों को सकुशल बाहर निकाला लिया, जबकि उनके एक साथी की तलाश जारी है। बचाए गए तीन युवकों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
मथुरा के सदर क्षेत्र निवासी आकिव जावेद (19) पुत्र इस्लाम, सद्दाम (21) पुत्र रियाज, फरमान (20) पुत्र बिल्लो तथा लालू (21) पुत्र यासीन वृंदावन घूमने आए थे। शाम करीब छह बजे चारों युवक यमुना में पांटून पुल के समीप नहाने के लिए यमुना में उतर गए। इसी दौरान लालू गहरे पानी में चला गया।

दोस्त को डूबता देख अन्य तीनों युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया और वे भी डूब गए। सूचना पर गोताखोर गुलाब सिंह, राधे, रामप्रवेश, चिरंजी, श्रीकृष्ण आदि ने काफी मशक्कत के बाद आकिव, सद्दाम व फरमान को सकुशल बचा लिया, जबकि लालू को ढूंढने के प्रयास देर रात तक जारी रहा। 
विज्ञापन


फरमान की हालत गंभीर होने पर उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ सदर रमेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तीनों युवकों की हालत खतरे से बाहर है जबकि एक युवक लापता है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें