टूंडला/नगला बीच। टूंडला एटा रोड पर रजावली चौराहे के निकट गंगा स्नान कर लौट रहे एक परिवार की कार हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गई। विद्युत पोल टूटकर एटा रोड पर गिर गया। इस दौरान टूंडला-एटा रोड पर जाम लग गया। घटना सोमवार दोपहर की है।
धौलपुर निवासी राजेश कुमार, मुकेश कुमार सोरों से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। रजावली चौराहा से आगे उनकी कार असंतुलित होकर 11 हजार की विद्युत लाइन के एक पोल से टकरा गई। टक्कर से विद्युत पोल टूटकर टूंडला-एटा रोड पर आ गिरा। जिसके चलते गाड़ियों की कतारें लग गईं।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चौकी प्रभारी जय सिंह ने जेसीबी से पोल को हटवाया। इस दौरान रजावली फीडर से लगे 85 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
दिनभर गर्मी में तपे लोग
टूंडला। नगला बीच में सुबह नौ बजे पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रजावली फीडर से जुड़े गांवों के लोग भीषण गर्मी में दिनभर परेशान रहे। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने का काम किया जा रहा था। रजावली फीडर के जेई अनुज भारद्वाज का कहना था कि रात्रि आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।