फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख रुपये की देशी शराब पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। तस्करी करके पटियाला से गोंडा ले जाई जा रही 996 पेटी अवैध देशी शराब से भरे ट्रक को पुलिस और आबकारी की टीम ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम अशोक कुमार व कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबेे ने सौ सैय्या अस्पताल के सामने शक के आधार पर ट्रक को रोक लिया। इसे सुखविंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी सुरुन थाना सदर, पटियाला चला रहा था।

पुलिस ने ट्रक से 996 पेटी अवैध नगीना देशी शराब बरामद की है। आरोपी ने बताया कि रनजोध सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी पंचकुला, हरियाणा ने पीओपी की बोरियों के पीछे इन्हें छुपाकर ट्रक में भरकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें