फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातहतों की लापरवाही पर डीएम हुए खफा, तीन अधिकारियों पर कार्रवाई

विज्ञापन
teacher shimla
विज्ञापन
कासगंज। अधीनस्थों के काम में लापरवाही से नाराज जिलाधिकारी ने तीन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। तीनों का वेतन रोकते हुए दो को नोटिस दिया है जबकि एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 24 मई को गेहूं खरीद की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई। बैठक में पटियाली के अपर सहकारी अधिकारी श्याम सिंह अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। इसके अलावा बिना सक्षम अधिकारी की अनुपस्थिति के अपर जिला सहकारी अधिकारी ने कई बार मुख्यालय भी छोड़ा था। डीएम ने सहायक निबंधक आयुक्त एवं सहकारिता से एडीसीओ के बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि यह काम में लापरवाही करते हैं। गेहूं खरीद में घोर लापरवाही की है। इस पर डीएम ने एडीसीओ श्याम सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति करते हुए आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता लखनऊ को पत्र भेज दिया है। इसके अलावा विभागीय कार्यों में श्रम उपायुक्त एवं श्रम निरीक्षक भी लापरवाह बने हुए थे। शनिवार को डीएम ने श्रम उपायुक्त और श्रम निरीक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा और अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। डीएम का कड़ा रुख अन्य विभाग ेके अफसरों ने विभागीय कार्यों को गति दी है।
- जो अधिकारी काम में लापरवाह हैं उनके लिए बिल्कुल भी सहानुभूति नहीं है। लापरवाही पर तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अन्य कोई अधिकारी लापरवाह पाया गया तो कार्रवाई होगी। चंद्र प्रकाश सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें