फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब प्रकरण: कागजों में सिमटे नमूने, जिले में नहीं जांच के इंतजाम

विज्ञापन
SHARAB - फोटो : SELF
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज जिला जहरीली शराब के लिहाज से संवदेनशील है। इसके बावजूद जिले में अवैध शराब की जांच को औपचारिकता पूरी हो रही है। नमूने लेने की प्रक्रिया कागजों तक सिमट चुकी है और यहां नमूूनों की जांच को जिले में कोई इंतजाम नहीं है। विभाग सिर्फ बारकोड स्कैन कर जांच की औपचारिकता कर रहा है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के हजरतगंज में शराब पीने से सोरों के युवक की मौत और तीन युवकों की हालत बिगड़ गई थी। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए टीमें बनाईं। हालांकि अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। पुलिस की आए दिन की जा रही कार्रवाई में गैर प्रांतीय शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा जा रहा है। शासन से विशेष सतर्कता के आदेश आबकारी विभाग को दिए गए हैं। इसके बावजूद जिले में आबकारी विभाग औपचारिकता पूरी कर रहा है। इस कारण जिले में नमूनों की जांच का इंतजाम नहीं होना ह।ै ऐसे में आबकारी विभाग नमूनों की जांच नहीं करा पाता। दावा किया जा रहा है कि शराब के ठेकों से नमूने संकलित किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में कोई भी नमूना संकलित नहीं किया गया है। इस बात को विभाग ने स्वीकार भी कर लिया है।
आंकड़े की नजर से-
- 118 देसी शराब की दुकानें हैं जिले में।
- 40 अंग्रेजी शराब की हैं दुकानें हैं जिले में।
- 33 बीयर की दुकानें हैं जिले में।
विशेष सतर्कता के निर्देश
कासगंज। फर्रुखाबाद, बाराबंकी और सीतापुर में जहरीली शराब से मौतों के बाद शासन ने विशेष अभियान के निर्देश दिए हैं। आबकारी विभाग ने सतर्कता बड़ा दी है। अवैध कच्ची शराब के ठिकाने भी विभाग द्वारा चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में नमूनों की जांच का कोई इंतजाम नहीं हैं। हम नमूने संकलित कर लखनऊ प्रयोगशाला में भेजते हैं। हाल फिलहाल कोई नमूना जांच के लिए नहीं भेजा है।
- एसके सिंह, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें