फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस तामील नहीं होने से असफल होती हैं मध्यस्थता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र की बैठक मीडिएशन सेंटर के नोडल अधिकारी तरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। मीडिएटरों ने मामले निस्तारित करने में होने वाली परेशानियां बताईं। नोडल अधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण को संबंधितों को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र में गुरुवार को हुई बैठक में मध्यस्थों ने सुलह समझौते से निस्तारण कराने में होने वाली समस्यायें बताईं। मीडिएशन सेंटर से भेजे गए नोटिस पुलिस द्वारा तामील नहीं कराए जाने से मध्यस्थता सही तरीके से नहीं हो पाती है। कई बार अदालतों और महिला थाने से मीडिएशन सेंटर में भेजी जाने वाली फाइलों के संबंध में पक्षकारों को सूचना ही नहीं दी जाती है। जिसके चलते फाइलों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कई बार अपूर्ण फाइलें भेजे जाने से दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो पाता है। समस्याएं सुनने के बाद मीडिएशन सेंटर के नोडल अधिकारी तरुण कुमार सिंह ने इस संबंध में सभी संबंधितों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तेंद्रपाल, मीडिएशन सेंटर के मीडिएटर सिविल जज योगेश शिवा, न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएम) प्रियंका वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें