फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग नौ लाख पौधे लगाकर बिखेरेगा हरियाली

विज्ञापन
Clove Tree - फोटो : Social media
विज्ञापन
एटा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रतिवर्ष चलने वाले पौधरोपण अभियान को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। जिले के ग्राम्य विकास विभाग को 979200 पौधे लगाने का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं श्रम विभाग महज 2678 पौधे लगाएगा। शासन के निर्देश पर सीडीओ ने विभागवार लक्ष्य तय करते हुए कार्ययोजना मांगी है।
विज्ञापन

जिले को वर्ष 2019-20 में पौधरोपण अभियान के तहत जिले को 2032008 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसे लेकर सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने विभागवार लक्ष्य आवंटन कर दिया है। इसके सापेक्ष विभागों से कार्ययोजना मांगी गई है। लक्ष्यों पर गौर करें तो ग्राम्य विकास विभाग के बाद वन विभाग सबसे अधिक 489631 पौधे लगाएगा। जिले के 19 विभाग पौधरोपण अभियान में सहभागिता निभाएंगे।

यह दिया गया लक्ष्य
वन विभाग 489631, ग्राम्य विकास 979200, राजस्व 97920, पंचायतीराज 97920, नगर विकास 21414, लोनिवि 28718, सिंचाई 28008, कृषि 33396, पशुपालन 5400, सहकारिता 3900, उद्योग 8014, विद्युत 4320, माध्यमिक शिक्षा 43668, बेसिक शिक्षा 45848, प्राविधिक शिक्षा 9922, उच्च शिक्षा 9922, श्रम विभाग 2678, स्वास्थ्य 9316, परिवहन 2680, रेलवे 5541, उद्यान 97912, पुलिस 6680 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें