फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर किशोरी की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
पुरानी रंजिश में घर में घुसकर किशोरी की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैथरा (एटा)। पुरानी रंजिश में पिता के साथ मारपीट करते हुए दबंगों ने घर में घुसकर किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली पिता पर चलाई गई थी, जो किशोरी को जा लगी। घटना की जानकारी पर जैथरा पुलिस के साथ ही एएसपी, सीओ मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला सपरिन निवासी मोहर सिंह रविवार शाम गांव में ही दुकान से सामान लेकर लौट रहा था। तभी गांव के वीरेंद्र पुत्र लेखराज, नन्नेलाल पुत्र केदारसिंह और सुकपाल पुत्र खेमकरन ने उसके साथ गालीगलौज कर दी। गालीगलौज का विरोध करते हुए मोहर सिंह अपने घर आ गया। आरोप है कि तीनों आरोपी पीछा करते हुए मोहर सिंह के घर पहुंच गए। यहां आरोपियों ने पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली मोहर सिंह की 14 वर्षीय बेटी शिखा को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर थाना जैथरा पुलिस के साथ एएसपी संजय कुमार और सीओ अजय भदौरिया मौके पर पहुंच गए। मामले की रिपोर्ट मृतका के पिता मोहर सिंह ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि हत्यारोपियों के साथ एक साल पहले कहासुनी हो गई थी। इसके बाद से ही तीनों उनके परिवार से रंजिश मानते हैं।

प्रथम श्रेणी में पास हुई थी मृतका
एटा। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शिखा पढ़ाई लिखाई में होशियार थी। हाल ही में निकले हाईस्कूल के रिजल्ट में मृतका ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की थी। परिजनों ने बताया कि शिखा तीन भाइयों में इकलौती बहन थी। ऐसे में मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शेष मामले की जानकारी कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-संजय कुमार एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें