फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में अव् वल, जनसुविधा में पिछड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एटा नगर पालिका परिषद स्वच्छता के मामले में प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर गदगद है, लेकिन जन सुविधाओं के मामले में पालिका पूरी पिछड़ गई है। शहर में बनवाए गए सात सार्वजनिक शौचालय निर्माण के बाद से तालों में कैद हैं। निर्माण के बाद इन्हें शुरू करने को लेकर पालिका उदासीन है। ऐसे में लोगों को जनसुविधाओं के लिए दिक्कत हो रही है। शौचालयों को शुरू कराने के लिए कई बार लोग प्रशासन और पालिका के अधिकारियों से फरियाद लगा चुके हैं लेकिन लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन


शहर में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत साल 2017-18 में सात सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था। इनके निर्माण पर साढ़े 27 लाख रुपये खर्च किए गए थे। क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण होने से लोगों को उम्मीद थी कि शहर को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए पहल की जा रही है। हालांकि निर्माण के बाद से सार्वजनिक शौचालयों के ताले नहीं खुले।

ऐसे में जनसुविधा के चलते असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि ताले लगे रहने से इन शौचालयों पर कब्जे की तैयारी है। वहीं सफेद हाथी बने सार्वजनिक शौचालय जनता के लिए महज दिखावा बनकर रह गए हैं। पालिका अधिकारियों का कहना है कि भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों ने सार्वजनिक शौचालय पालिका को हैंडओवर नहीं किए हैं।
विज्ञापन

-------------
यहां बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय
तहसील के बाहर, अलीगंज रोड उद्यान विभाग के पास, अंबेडकर नगर, नगर पालिका, जाटवपुरा, लालपुर, एटा क्लब।
-------------
पिंक टायलेट का नहीं हो सका निर्माण
शहर में पालिका स्वच्छ भारत मिशन के तहत महिलाओं के लिए पिंक टायलेट का निर्माण भी नहीं करा सकी है। पहले पालिका ने गांधी मार्केट तिराहे पर जगह चिह्नित की गई थी लेकिन जवाहर चौक बन जाने से निर्माण नहीं हो सका। इसके बाद पालिका ने बस स्टैंड पर स्थान चिह्नित किया, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका।
------------
तीन नए शौचालय बनाने की तैयारी
पुराने सार्वजनिक शौचालय शुरू नहीं हो सके और पालिका नए तीन सार्वजनिक शौचालय निर्माण की तैयारी कर रही है। बूरा मंडी, कलक्ट्रेट और शहीद पार्क में नए चार सीटर शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें प्रति शौचालय 8,78,536 रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं तीन जगह लोहामंडी, पोस्ट आफिस और कोतवाली नगर पर 60134 रुपये प्रति यूरिनल खर्च किए जाएंगे। इनके लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है।
-------------
इनका कहना है
सात सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शौचालयों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है इसकी जानकारी नहीं है। हम बस निर्माण का काम देखते हैं। - सुरजीत सिंह, डीपीएम
विज्ञापन

--------
कुछ सार्वजनिक शौचालय शुरू हुए थे। ठेकेदारों का भुगतान नहीं होने से कुछ शौचालय शुरू नहीं किए जा सके हैं।
मेघ सिंह, सफाई निरीक्षक
------------
कहते हैं आंकड़े
07 सार्वजनिक शौचालयों का हुआ था निर्माण
2017-18 में कराया गया था काम पूरा
03 लाख रुपये खर्च किए गए थे प्रति शौचालय
25 लाख रुपये में बनेंगे तीन नए शौचालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें