फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसमरा में शादी समारोह में जा रहे युवक को मारी गोली

विज्ञापन
मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी- कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव चतुरीपुर निवासी युवक को शादी समारोह में जाते समय गोली मार दी गई। घायल को गंभीर हालत में परिजन अस्पताल ले गए। वहां से सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। वारदात के समय घायल के साथ एक दोस्त भी था। उसने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के गांव चतुरीपुर निवासी मानसिंह यादव का 30 वर्षीय पुत्र विमल यादव प्राइवेट नौकरी करता है। 10 दिन पूर्व वह गांव आया हुआ था। शुुक्रवार की देर रात गांव के ही एक युवक के साथ कार विशुनगढ़ कन्नौज एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। कार जब गांव के बाहर रजबहा के पास पास पहुंची। तभी बाइक से आए एक युवक ने विमल पर गोली चला दी। गोली विमल के सिर में जाकर लगी। वह कार में ही लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गया।

साथी द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए छिबरामऊ ले गए। वहां गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। युवक पर जानलेवा हमले के मामले में परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, लेकिन वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। ऐसे में युवक पर जानलेवा हमले की गुत्थी उलझी हुई है। हालांकि गोली मारने वाला गांव का ही व्यक्ति बताया जा रहा है। वहीं हालांकि समाचार लिखे जाने तक तहरीर पर भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें